आयाम
एक गांव में एक ब्राह्मण रहता था। वह बहुत ही बुद्धिमान था। एक बार वहां के राजा ने उसे चर्चा पर बुलाया। काफी देर तक चर्चा के बाद राजा ने कहा "महाशय,आप बहुत ही ज्ञानी हैं, पर आपका लड़का इतना मूर्ख क्यों हैं? उसे भी कुछ सिखा दे। उसे तो सोने और चाँदी में क्या मूल्यवान है यह भी नहीं पता।" यह कह कर राजा जोर से हंस पड़ा .... ब्राह्मण को बहुत ही बुरा लगा। वह घर गया व लड़के से पूछा "सोने और चाँदी में से अधिक मूल्यवान क्या है?" बिना एक पल गवाएं बिना लड़का बोला ‘सोना’! तुम्हारा उत्तर तो ठीक है फिर राजा ने तुम्हे मूर्ख क्यों कहा? लड़का समझ गया। वह बोला राजा पास के गांव में एक खुला दरबार लगाते हैं, जिसमें सभी प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होते हैं और यह दरबार मेरे स्कूल जाने के मार्ग में ही पड़ता हैं। राजा मुझे देखते ही बुलवा लेते हैं, अपने एक हाथ में सोने का व दूसरे हाथ में चाँदी का सिक्का रखकर, जो मूल्यवान है उसे लेने को कहते है…. और मैं चाँदी का सिक्का उठा लेता हूँ। सभी हॅसते हैं। ऐसा लगभग हर दूसरे दिन होता है। "फिर तुम सोने का सिक्का क्यों नहीं उठाते हो, अपनी और मेरी फजीयत क्यों कर...