Posts

Showing posts from April, 2021

मुझसे ना हो पायेगा

Image
'मुझसे ना हो पायेगा' बस इतना कह पाना दुनिया का सबसे बड़ा सच और सबसे मुश्किल काम है … अगर कोई हिम्मत करके कह भी दे… तो हम इस सच को स्वीकार ही नहीं करते है और सोचते है कि जरुर इसके पीछे ऐसा कोई कारण होगा जिसको यह हमें बताना नहीं चाहता है अथवा हमारा काम करना ही नहीं चाहता है। परन्तु उसके ऐसा करने के पीछे क्या वजह है हम समझना ही नहीं चाहते है। शायद उस वजह को समझना मुश्किल होता होगा। बार बार कहने पर भी जब वह काम करने के लिए तैयार नहीं होता है तो यह मान लेते है कि वह जिद्द कर रहा है। जबकि यह उसकी जिद्द नहीं बल्कि उसकी असमर्थता है जिसे वह बता नहीं पा रहा है। उसके चेहरे पर आने वाले भाव उसकी असमर्थता को वखान करते है। परन्तु हम उस भाव को समझना ही नहीं चाहते है क्योंकि भाव को समझना बेहद मुश्किल होता है। 'तारे जमींन पर' फ़िल्म मे भी वह छोटा बच्चा सही अक्षर लिखने मे असमर्थ था और बार बार अपनी हरकतों और अपने गुस्से से अपनी बात को समझाने का प्रयास कर रहा था कि वह अपने दादा जितना होशियार नहीं है, नहीं कर सकता है वो वह सब काम जो उसका दादा करता है। मगर नहीं… कोई भी उसकी बात को समझने के लिए ...