Posts

Showing posts from July, 2023

Kitchen Gardening (Part 4)

Image
मिटटी तैयार है, गमलों का चुनाव भी हो गया अब बारी है गमले कैसे और किस स्थान पर रखे जाये जिससे उनको पर्याप्त धूप या छाया मिल सके। इसके लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए - Indoor plant हो चाहे outdoor Plant सभी को चार से छह घंटे की धूप की जरुरत होती है अतः पौधे ऐसे स्थान पर रखे जहाँ पर्याप्त धूप आती हो। 1A) 3 से 4 घंटे की धूप बाले स्थान पर पत्तों बाली सब्जियां उगाएं, B) 4 से 5 घंटेकी धूप बाले स्थान पर रुट वाली और C) 6 से 8 घंटे की धूप बाले स्थान पर सभी प्रकार की सब्जियां और फूल वाले पौधों को उगाया जा सकता है। 2) पानी देने का सही समय क्या है इसका ध्यान रखना आवश्यक है। पौधा लगाने के बाद वाटरिंग केन से पानी देते समय मिटटी को पूरा गीला करदें। दूसरी बार पानी तभी दें जब ऊपर की मिटटी एक से डेढ़ इंच तक सूख जाये। 3) दो गमलों के बीच  मे  दूरी होनी चाहिए जिससे इनके बीच हवा का प्रवाह सही रहे साथ ही पौधे को विकास करने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके ।  परन्तु गर्मियों मे पौधों को पास पास रखे जिससे उनके बीच नमी बनी रहती है। 4) समय समय पर गुड़ाई करें। 5) गमले को थोड़ी ऊंचाई पर रखे जिससे ड्रेन ह...

Kitchen Gardening (Part 3)

Image
पार्ट 2 मे पोषक तत्वों के प्रयोग के बारे मे जाना था और इस पार्ट मे गमलों का चुनाव कैसे करें और कहाँ पर रखे जाते है। सही गमले का चुनाव ही किचन गार्डनिंग को सफल बना सकता है गलत गमले का चुनाव पौधे की सुंदरता और ग्रोथ दोनों को खत्म कर देता है। गमला चुनते समय कुछ बातों को जानना जरुरी है जैसे- गमले मे अतिरिक्त पानी निकलने के लिए पर्याप्त जगह है या नहीं, पौधों के विकास होने के लिए गमले की पर्याप्त लम्बाई चौड़ाई है या नहीं, गमले का चुनाव पौधों के अनुकूल है या नही साथ ही गमले का चुनाव करने के साथ गमले रखने के सही स्थान का भी चुनाव अवश्य करे जिससे आपके घर मे किसी प्रकार की सीलन और कीड़े ना हो। अब बारी आती है कि आप गमला कहाँ पर रखते है और किस प्रकार के गमले प्रयोग करना चाहते है। गमले अनेक प्रकार के material के बने होते है जैसे - earthen pot, cement pot, plastic pot, grow bag, ceramic pot, & basket मिटटी के गमले प्रयोग मे सबसे अच्छे होते है। इनकी बाहरी पर्त मे बारीक़ छेद होते है जिनमे से हवा पास होती है। मिटटी मे नमी बनी रहती है और roots का विकास होता है जिससे पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है। आप for...