पद से महत्वपूर्ण काम

“बड़े पद पर रहना महत्वपूर्ण नहीं, बड़े काम करना महत्वपूर्ण है”

महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ। दोनों पक्षों की तरफ के योद्धा मारे गए। पांडवों की तरफ के अनेकों योद्धा व उनके पुत्र मारे गए, परन्तु महाराजा धृतराष्ट्र के सभी पुत्र मारे गए। पुत्रों के वियोग से दुखी धृतराष्ट्र ने महात्मा विदुर को बुलाया। उनके साथ सत्संग में दुःख हल्का करने लगे। 

चर्चा के बीच धृतराष्ट्र ने विदुर से पूछा कि कौरवों की सेना में एक से बढ़कर एक वीर योद्धा इतना सक्षम था कि उसने सेनापति बनने पर पांडवो के छक्के छुड़ा दिए, यह जानते हुए भी कि यह जीवन मरण का युद्ध है, यदि वो सब मिलकर एक साथ बिना सेनापति बने भी पराक्रम दिखाते तो क्या हम युद्ध जीत ना जाते ? 

विदुर जी बोले – ‘राजन, आप ठीक सोचते हैं’ यदि वो ऐसा करते तो युद्ध जीत सकते थे, परन्तु अकेले यश बटोरने की इच्छा तथा अपने को सर्वश्रेष्ठ सिद्ध करने की महत्वकांक्षा ने कर्तव्य को सोचने, उसे निभाने की उमंग को पैदा करने का अवसर ही नहीं दिया। 

क्या हम भी तो अपने जीवन में ऐसा नही करते? अपना सर्वश्रेष्ठ हम तब तक नही देते जब तक कि हमें काम में प्रमुखता और दूसरों से ऊंचा पद ना मिले। जससे कि हम ही सर्वश्रेष्ठ सिद्ध हों और हमें ही यश मिले। बिना प्रमुख बने हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना नहीं चाहते, चाहे हमारी टीम हार ही क्यों ना जाए। 

दोस्तों, टीम प्रमुख सिर्फ एक होता है परन्तु महत्व व योगदान प्रत्येक सदस्य के काम का होता है जितना जरूरी किसी कंपनी का अध्यक्ष है उतना ही जरूरी एक क्लर्क है। सोचे; यदि किसी कार के पहिओं के नट बोल्ट ठीक से ना लगे हो तो क्या वो कार अधिक दूरी तक जा सकती है चाहे उसमें कितना भी अच्छा इंजिन क्यों ना लगा हो। 
इसलिए प्रमुख होना और महत्वपूर्ण होना दो अलग अलग बात है। समय, परिस्थिति व कार्यानुसार अलग अलग व्यक्ति अलग अलग समय पर महत्वूर्ण होते है। 

जरा सोचिए, महाभारत के युद्ध में श्री कृष्ण अर्जुन के सारथि मात्र थे फिर भी अपने कार्य के द्वारा वे सबसे अधिक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए और उनके द्वारा अर्जुन को बोले गया एक एक शब्द ‘भगवत गीता’ के उपदेश बन गए।

विचार करें - 
  • क्या भगवान राम अकेले अपने दम पर रावण से युद्ध जीत सकते थे ?
  • क्या लोग भगवान राम के साथ हनुमान की पूजा नहीं करते ?
  • महाभारत के युद्ध में संजय ने ना युद्ध लड़ा और ना ही वो सेना प्रमुख थे तो क्या उससे उनका महत्व कम हो गया ?
याद रखें, जब भी कोई कार्य सफल या विफल होता है तो उसका श्रेय या जवाबदेही पूरी टीम की होती है ना कि किसी एक व्यक्ति की। टीम की सफलता पर सभी को यश व सम्मान मिलता है। 

इसीलिए यदि हम अपने दिए गए काम को पूरी ईमानदारी और क्षमता से करते है तो टीम प्रमुख के साथ साथ हम भी टीम में महत्वपूर्ण हो जाते है तथा हम और हमारी टीम जीत जाती है। 

Comments

  1. Very rightly said. Post creates ego.

    ReplyDelete
  2. Rightly written & true to the words

    ReplyDelete
  3. Vinay Gupta. It is very true. Work is done by everyone in a team. Position has nothing to do about it. Position is primarily meant to identify that the work is done by the team of Mr. A or Mr. B. For example, in any team sport such as football, hockey or cricket, in order for the team to win, a player gives up chance of his personal strike in favour of another player, doesn't mean that he has not performed. It was he who was responsible among with others to reach the winning position. He has done what he was supposed to do. The team is recognised by the captain but it does not mean others have not worked. Each person makes the contribution he ws meant for.

    ReplyDelete
  4. महाभारत,, रामायण के दौर के लोग मन के सच्चे थे,, ऐसे मनुष्य अब पैदा नहीं हो सकते जो किसी दूसरे का अच्छा सोच सकने के काबिल हो,, जो अपने वचनों को पूरा करने के लिए जान भी त्याग दे।।
    आज के युग में सब को जीतने की होड़ लगी हुई है।
    किसी को किसी से कोई मतलब नहीं।

    ReplyDelete
  5. Very nice article. Keep it up!!!

    ReplyDelete
  6. Very nice article. Keep it up!!!

    ReplyDelete
  7. Nice , designation is artificial but the person get their identity by his/her work only. So it is important to do work with humility and unity, so that all peoples also become happy with you.
    Mukul

    ReplyDelete
  8. अक्षरश सत्य लिखा है.

    ReplyDelete
  9. Thoroughly enjoyed the statement.
    Prof. Meenu Agrawal

    ReplyDelete
  10. Very impressive and great article we must follow it

    ReplyDelete
  11. Absolutely right ....team work is key of success but we forget it when we need importance and attention. Dear ma'am your articles are always part of our real lives. Thanks for sharing.Dr. Binaca Agrawal

    ReplyDelete
  12. very nice article.. well said..priya sirohi dagar

    ReplyDelete
  13. “ Well Said Mam “....working together is a sign of success...

    ReplyDelete
  14. Wonderful lesson through a simple story

    ReplyDelete
  15. priya sirohi dagar1 August 2020 at 20:32

    nice article..

    ReplyDelete
  16. Very well sad mam 😍😍😍

    ReplyDelete
  17. Amazing mam
    😍😍😍😍😍

    ReplyDelete
  18. Very effectively brought out a universal truth.

    ReplyDelete
  19. Definitely true mam ,with out team work we can't do 100%

    ReplyDelete
  20. Really liked this article....it's true big work matters not bigger position

    ReplyDelete
  21. Gradual growth is progressive disruption of obsolete thoughts

    ReplyDelete
  22. Progressive effort
    LalitMohan India NewDelhi

    ReplyDelete
  23. Very nice and the truth of life☝️��

    ReplyDelete
  24. Truely said team work is important

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Kitchen Gardening (Part 4)

Kitchen Gardening (Part 6): Chemical Fertilizer

Kitchen Gardening (Part 5)