बरनी और जिंदगी का सार


हम अपनी जिंदगी में भौतिकवादी वस्तुओं को तो समय दे देते हैं परन्तु अपने मित्रों और परिवार को उतना समय नहीं दे पाते हैं और धीरे धीरे उनसे दूर हो जाते हैं। अतः यदि जिंदगी को भरपूर जीना है तो अपने सभी सम्बन्धो को बराबर समय देना चाहिए जो हमारी व्यस्तताओं के बीच सकून दे सकें तभी हम जिंदगी का आनंद ले सकते हैं।

यह कहानी आपने अनेकों बार पढ़ी होगी लेकिन इस बार इसे ना केवल मानवीय सम्बन्धो की महत्वत्ता के सन्दर्भ मे, बल्कि भौतिकवादी वस्तुओं की महत्तवहीनता के सन्दर्भ में भी देखनी चाहिए। भौतिकवादी वस्तुएं हमारे जीवन के लिए आवश्यक तो होती हैं परन्तु सम्वन्धों से ज्यादा जरुरी नहीं होती हैं और यह कहानी यही सन्देश देती है। 

एक प्रोफेसर कक्षा में आये और उन्होंने छात्रों से कहा कि वो आज उनको जीवन का एक महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाने वाले हैं। 

उन्होंने अपने साथ लायी एक कांच की बरनी मेज पर रखी और उसमें टेबल टेनिस की गेंद डालने लगे और तब तक डालते रहे जब तक कि उसमें एक भी गेंद डालने की जगह नहीं बची। 

उन्होंने छात्रों से पूछा -क्या बरनी पूरी भर गयी है? 

“हाँ”…आवाज आयी… 

फिर प्रोफेसर साहब ने छोट-छोटे कंकर उसमें भरने शुरू किये और धीरे धीरे बरनी को हिलाने पर काफी सारे कंकर उसमें समां गए। 

उन्होंने छात्रों से पूछा – “क्या बरनी पूरी भर गयी है?” 

“हाँ”…आवाज आयी…. 

अब प्रोफेसर साहब ने रेत की थैली से धीरे धीरे उस बरनी में रेत डालना शुरू किया, वह रेत भी जहाँ संभव थी वहां जा कर समां गयी। अब छात्र अपनी नादानी पर हंसने लगे। 

उन्होंने छात्रों से पूछा – क्यों, अब तो बरनी पूरी भर गयी ना? 

“हाँ”…आवाज आयी… “अब तो पूरी भर गयी है।“ 

प्रोफेसर साहब ने अब मेज के नीचे से चाय के दो भरे कप निकाले और उनकी चाय उस बरनी में डाल दी और वह चाय भी रेत के बीच में समां गयी। 

प्रोफेसर साहब ने गंभीर आवाज में समझाना शुरु किया - 

इस कांच की बरनी को तुम अपना जीवन समझो…. 

टेबल टेनिस की गेंदें सब से महत्वपूर्ण भाग अर्थात भगवान, परिवार, बच्चे, मित्र, स्वास्थय और शौक हैं, 

छोटे कंकर मतलब तुम्हारी नौकरी, कार, बड़ा मकान,आदि हैं, और 

रेत का मतलब और भी छोटी -छोटी बेकार की बातें, मनमुटाव, फिजूल के झगड़े हैं… 

अब यदि तुमने कांच की बरनी में सबसे पहले रेत भरी होती तो टेबल टेनिस की गेंदों और कंकरों के लिए जगह ही नहीं बचती, या कंकर भर दिए होते तो गेंदें ही नहीं भर पाते, रेत जरूर आ जाती… 

ठीक यही बात जीवन पर लागू होती है 

यदि तुम छोटी -छोटी बातों के पीछे पड़े रहोगे और अपनी ऊर्जा उनमें नष्ट करोगे तो तुम्हारे पास मुख्य बातों के लिए अधिक समय नहीं रहेगा 

मन के सुख के लिए क्या जरुरी है ये तुम्हे तय करना है। 

अपने बच्चों के साथ खेलो, बगीचे में पानी डालो, सुबह पत्नी के साथ घूमने निकल जाओ, मेडिकल चेकअप करवाओ और बेकार सामान को निकल फेकों। 

टेबल टेनिस की गेंदों की फिक्र पहले करो, वही महत्वपूर्ण है - पहले तय करो की क्या जरुरी है, बाकि सब रेत है। 

छात्र बड़े ध्यान से सुन रहे थे… 

अचानक एक छात्र ने पूछा, सर बरनी तक तो सब ठीक है पर 'चाय के दो कप' क्या हैं? 

प्रोफेसर मुस्कराये और बोले ”मैं सोच रहा था कि अभी तक ये सवाल किसी ने क्यों नहीं किया” 

उन्होंने आगे कहा "जीवन हमे चाहे कितना ही परिपूर्ण और संतुष्ट क्यों न लगे, लेकिन अपने खास मित्रों और परिवार के साथ बात करने और एक कप चाय पीने का समय हमेशा रहना चाहिए।"

Moral of the story 

जीवन में जितना महत्व हम भौतिकवादी वस्तुओं को देते हैं, वे वस्तुएं असल में बहुत ही अप्रासंगिक है। जीवन का असली मतलब तो हमारी अनमोल मित्रता और पारिवारिक संबंधों में ही छुपा होता है क्योंकि अपने सुख दुःख बाटने के लिए हमें इनकी ही जरुरत होती है अन्यथा हमारे जीवन में रेत ज्यादा हो जाएगी और टेबल टेनिस की बॉल के लिए जगह कम हो जाएगी।

Comments

  1. Very beautifuly written.

    ReplyDelete
  2. Very good story and nicely explained.

    Prof. Meenu Agrawal

    ReplyDelete
  3. Such a simple way to tell such a profound meaning

    ReplyDelete
  4. अत्यंत सारगर्भित शब्दों में एक ऐसी कहानी जो हमें समझाती है कि ज़िन्दगी के तम्बू को खड़ा करने के लिए सभी खूंटों से बंधी रस्सी में समुचित संतुलन होना बहुत आवश्यक है । बहुत सुंदर 👌👌

    ReplyDelete
  5. वर्तमान परिदृश्य में जीवन में परिवार, मित्र एवं मानवीय मूल्यों को रेखांकित करते हुए बहुत प्रासंगिक एवं प्रेरणादायक कहानी।

    ReplyDelete
  6. बहुत बढ़िया है I

    ReplyDelete
  7. पूरी तरह से सहमत हूँ ।

    ReplyDelete
  8. पूरी तरह से सहमत हूँ ।यदि मिलजुल के रहें तो पारिवारिक बगिया खुशियों के फ़ूलों से महकेगी अवश्य।
    डॉ बीना शर्मा

    ReplyDelete
  9. Explained in a very easy manner...... Really liked it.

    ReplyDelete
  10. Nicely explain that relationship is most important than accumulation of physical facility.

    ReplyDelete
  11. Very very very nice thought mam and it is true agr hme khush rhna h to hmesa apno se riste nibhane chahye or har Chij ko apni life me value deni chahye.

    ReplyDelete
  12. Superb ma'am...very inspiring. Dr. Binaca Agrawal

    ReplyDelete
  13. We have to return back a century, which is also very important today's lifestyle, otherwise the distance between the relationships will increase day by day.
    Really a nice story. We have to follow for a happy life....!

    ReplyDelete
  14. यह कहानी कई बार पढ़ी सुनी गई है और देखा अक्सर यही जाता है कि हम भौतिक सुखों के लिए संबंधों को तोड़ देते हैं । सुंदर प्रस्तुती।

    ReplyDelete
  15. बरनी, टेनिस की बाल, कंकड़, रेत तो सब के जीवन में एक से हैं,
    चाय की जगह बियर, व्हिस्की आदि या सादा पानी ले लेते हैं।
    मुख्य अन्तर तो क्रम का होता है। पहले क्या भरते हैं और बाद में क्या।

    ReplyDelete
  16. The best narration to make us all to understand the importance of values, family and overall balances.

    ReplyDelete
  17. Bhautik vastuai jaruri h parantu pariwar or mittron ki bina ye sabhi niradhar h

    ReplyDelete
  18. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  19. Big lesson of life explained in such a beautiful manner.

    ReplyDelete
  20. Nice article , relationship should be fist priority in our life

    Thanks for sharing
    Mukul Garg

    ReplyDelete
  21. Very nice story, beautifully explained about the life.we have listened the story but reading your script was very nice.what ever u post it's very touching deep inside.

    ReplyDelete
  22. Very nice story, beautifully explained about the life.we have listened the story but reading your script was very nice.what ever u post it's very touching deep inside.

    ReplyDelete
  23. Sometimes u will never know the value of a moment, untill it becomes a memory...
    Family a circle of LOVE & STRENGTH.

    ReplyDelete
  24. Superb ma'am ... Great story and a great moral 🙏

    ReplyDelete
  25. Wah bhi wah Rishton ke sath sath har Baat ki importance itne acche se koi or smgha hi ni skta👏👏aradhna

    ReplyDelete
  26. This is a very good and enlightening story. It makes us work on ourselves to sort out and prioritize our choices and preferences in our life. We need to be clear of what aspects matter most to us and what are of least priority.
    This shows us that once we fill our life with thins which are of lesser worth, no space is left for more important things.
    We therefore must focus only on important things in life. Others will automatically be pushed backwards and life will be fulfilling.
    Great story ma'am. Keep us posted with such useful stories that will make our life meaningful and helpful for all around us.

    ReplyDelete
  27. Very nyc and acceptable in our life

    ReplyDelete
  28. Nice article mam,very informative🙏

    ReplyDelete
  29. Don't waste your time and give time to your family and friends and useful things , very nice and motivational story

    ReplyDelete
  30. Very well described ma'am ,we all need to learn these things in daily life too

    ReplyDelete
  31. Very very nice mam

    ReplyDelete
  32. Wah!!👌🏻👌🏻....very nice and motivational blog.👏👏

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Kitchen Gardening (Part 4)

Kitchen Gardening (Part 6): Chemical Fertilizer

Kitchen Gardening (Part 5)