सफलता का रहस्य
हमारी जिंदगी में भी कई बार ऐसा ही होता है कि हम किसी कार्य को बड़े ही उत्साह से शुरु करते हैं परन्तु जैसे ही कोई हमें टोक देता है तो बिना सोचे समझे उस कार्य को अधूरा छोड़ देते हैं और नए सिरे से फिर वही कार्य करना शुरु कर देते हैं।
पुनः जैसे ही अन्य कोई हमें टोकता है हम पुनः उस काम को फिर अधूरा छोड़ देते हैं। बाद में पता चलता है कि हम अपनी सफलता के कितने पास थे तब पछतावे के सिवा कुछ नहीं बचता है। उस समय कोई हमारी मदद नहीं करता है ना ही टोकने वाला और ना ही अन्य कोई।
ऐसे व्यक्ति अपने लक्ष्य को कभी भी प्राप्त नहीं कर पाते हैं जो दूसरों के कहने पर बार बार कार्य को अधूरा छोड़ते हैं और पुनः शुरू करते हैं। इससे कार्य भी पूरा नहीं होता है और आत्मविश्वास भी समाप्त होने लगता है। यदि जीवन मे सफल होना है तो किसी के कहने से अपने लक्ष्य से ना भटकें अपनी सोच को सकारात्मक रखे, तभी आप जीवन में सफल हो सकते हैं।
यह साधारण सी कहानी हमें बहुत बड़ी सीख देती है -
एक मकड़ी ने अपने आराम से रहने के लिए एक शानदार जाला बनाना शुरु किया और सोचा कि इस जाले मे खूब मक्खी, मच्छर फसेंगे और मैं उन्हें खा कर मज़े से रहूंगी।
उसने कमरे के एक कोने को पसंद किया और वहां जाला बनाना शुरु किया। कुछ देर बाद आधा जाला बनकर तैयार हो गया।
यह देख कर मकड़ी खूब खुश हुई तभी उसने देखा कि एक बिल्ली उसे देख कर हँस रही है।
मकड़ी को गुस्सा आया और वह बिल्ली से बोली "हँस क्यों रही हो?" हँसूँ नहीं तो क्या करुं? यहाँ मक्खियां ही नहीं है,यह जगह तो बिलकुल साफ सुथरी हैं, यहाँ कौन आएगा तेरे जाले में" बिल्ली बोली।
ये बात मकड़ी को समझ में आगयी। उसने बिल्ली को धन्यवाद दिया और जाला अधूरा छोड़ कर नयी जगह की तलाश करने लगी।
उसने इधर उधर देखा उसे एक खिड़की नजर आयी और उसने उसमें जाला बनाना शुरू कर दिया, कुछ देरतक वह जाला बुनती रही। अभी वह आधा जाला बुन ही पायी थी कि एक चिड़िया आयी और उसका मज़ाक बनाते हुए बोली "अरे मकड़ी तू भी कितनी बेफकूफ है।"
क्यों? मकड़ी ने पूछा। चिड़िया बोली "अरे यहाँ तो खिड़की से तेज हवा आती है, यहाँ तो तू अपने जाले के साथ ही उड़ जाएगी।"
मकड़ी को चिड़िया की बात ठीक लगी और वह वहां जाला अधूरा छोड़ कर नयी जगह तलाश करने लगी।
समय काफी बीत चुका था और उसे भूख भी लगने लगी थी। उसे एक अलमारी का खुला दरवाजा दिखाई दिया और उसने उसमें जाला बुनना शुरु कर दिया।
थोड़ा सा जाला बना ही था कि तभी उसे एक कॉकरोच नजर आया जो जाले को बड़े अचरज से देख रहा था। मकड़ी ने पूछा "इस तरह से क्या देख रह हो?" कॉकरोच बोला "अरे यहाँ कहाँ जाला बुनने चली आयी ये तो बेकार की अलमारी है।अभी तो यह यहाँ पड़ी है कुछ दिनों के बाद इसे बेच दिया जायेगा और तुम्हारी सारी मेहनत बेकार चली जाएगी।"
यह सुन कर मकड़ी ने वहां से भी हट जाना बेहतर समझा। बार बार प्रयास करने और भूख की वजह से उसके अंदर जाला बुनने की ताकत ही नहीं बची थी।
उसने पास से गुजर रही चींटी से मदद करने का आग्रह किया। चींटी बोली "मैं बड़ी देर से तुम्हें देख रही थी तुम बार बार अपना काम शुरु करती हो और दूसरों के कहने पर उसे अधूरा छोड़ देती हो और जो लोग ऐसा करते, उनकी यही हालत होती है।" ऐसा कह कर वह अपने रास्ते चली गयी और मकड़ी पछताते हुए वही पड़ी रही।
आओ विचार करें
क्या, हमें दूसरों के कहने से अपने कार्य को अधूरा छोड़ देना चाहिए?
या हमें अपना कार्य को पूरा करने का प्रयास नहीं करना चाहिये।
किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए जोखिम उठानी ही पड़ती है अतः अपने ऊपर विश्वास रखते हुए अपने कार्य को पूरा करना चाहिए। निर्णय लेते समय दूसरों से सलाह अवश्य लें और उनकी दी गयी सलाह पर विचार भी अवश्य करें। परन्तु अपने विश्वास को बनाए रखें और उचित निर्णय लेते हुए कार्य को पूरा करें।

Very useful learning
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteNice lesson for everyone life.
ReplyDeleteProf. Meenu Agrawal
Good lesson teach everyone going own work with own mind set
ReplyDeleteMotivating lesson for achieving success in life. Good one
ReplyDeleteSuch h great blog mam hme kise ke kahne se apne lakshay se nahi bhatkna chahiya
ReplyDeleteShivani
लक्ष्य के प्रति समर्पित होना, पहली शर्त है।
ReplyDeleteलक्ष्य को प्राप्त करने की प्रक्रिया को शुरू करने से पहले सब संभवनाओं पर विचार कर के सुनियोजित तरीके से प्रयास करना सफलता की दूसरी शर्त है।
Indeed great and quiet relevant.
ReplyDeleteगुड वेरी गुड बहुत बहुत अच्छा
ReplyDeleteBeautiful words👍👏👌
ReplyDeleteउचित कहा। किसी भी कार्य को करने में एकाग्रता अत्यावश्यक है।
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteThe consideration was amazing and should be considered.
ReplyDeleteGood lesson
ReplyDeleteVery rightly said.
ReplyDeleteIf you believe in yourself anything is possible.
ReplyDeleteGood thinking mam
हमेशा दूसरो की बातों में नहीं आना चाहिए , शिक्षा प्रद कहानी...... 🙏
ReplyDeletenice 👌
ReplyDeleteIt's really very impressive
ReplyDeleteThis is true that u belive in ur self everything is possible this story will be motivation for us and enjoy ur life thanku mam
ReplyDeleteWell said... No risk no gain
ReplyDeleteVery motivational and interesting story
ReplyDeleteVery intersting
ReplyDeletemotivational...nice story mam
ReplyDeleteVery great thought mam.
ReplyDeleteWell Said mam coz “Self Confidence Is The Key To Success “
ReplyDeleteWell said mam
ReplyDeleteWell said mam
ReplyDeleteWell said mam
ReplyDeleteConfidence and determination are most important to get success in life...! Really nice story.
ReplyDeleteWell said.. If you believe in yourself anything is possible.👌
ReplyDeleteWell said. confidence n trust both are prerequisite of success.
ReplyDeleteVery nice story
ReplyDeleteबिलकुल सही विचार
ReplyDeleteWhat you stated is indeed true
ReplyDeleteMotivational 👍🏻👍🏻👍🏻
ReplyDelete👍good one
ReplyDeleteNice mam
ReplyDeleteGreat story 👍👍👏👏
ReplyDelete