Kitchen Gardening (Part 1)


आज
सभी आर्गेनिक भोजन करना चाहते है ऐसे मे हम  थोड़ी सी देखभाल, थोड़ा सा प्यार और थोड़ी सी मेहनत से घर मे ही सब्जियां, फल व फूल उगा सकते है। इससे न केवल वातावरण शुद्ध होता है बल्कि आर्गेनिक सब्जियां भी मिल जाती है जोकि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती है। इसके लिए एक अच्छी और हेल्थी मिटटी की आवश्यकता होती है तो सबसे पहले अच्छी मिटटी तैयार करते है। 

जब जमीन मे पौधारोपण किया जाता है तो उसमे पहले से ही पोषक तत्व होते है परन्तु जब गमलों का प्रयोग करते है तो ऊपर से पोषक तत्व डालने होते है। जब पौधे नार्मल मिटटी मे लगा दिए जाते है तो शुरु मे तो पौधों का विकास होता है परन्तु बाद मे उनका विकास रुक जाता है और विभिन्न प्रकार की बीमारियां लग जाती है इसीलिए मिटटी को healthy बनाना आवश्यक है। मिटटी स्वस्थ्य और पोरस होनी चाहिए जिसमे वाटर लॉकिंग ना हो और पानी अच्छी तरह से निकल जाये। किसी भी प्रकार की मिटटी हो सबसे पहले उसको एक दिन की धूप दिखा दे जिससे उसके कीड़े मकोड़े व चींटिया निकल जाएँ। अच्छी मिट्टी तैयार करने के लिए निम्न सामग्री की आवश्यकता होती है-

सामग्री

मिटटी, कोकोपीट, कम्पोस्ट, रिवर सेंड, नीम केक, बोन मील, भीगा हुआ चूना, हल्दी पाउडर, पोटाश यदि पोटाश नहीं है तो स्टोन डस्ट भी ले सकते है, सरसों की खली, सूखे पत्ते fungiside/ दालचीनी का पाउडर

मिटटी दो प्रकार की होती है

1. गार्डन मिटटी जो कि किसी पेड़ के नीचे से ली हुई होती है जिसमे सभी प्रकार के पोषक तत्व पहले से होते है।

2. दूसरे प्रकार की मिटटी वह होती है जो कि घर बनते समय घर के आसपास होती है। घर के आसपास से ली गयी मिटटी को दो तरीके से तैयार कर सकते है।

तरीका- 1-

50% मिटटी, 25% कोकोपीट, 25% गोबर की खाद, 12%रेत, 5% बोनमील, 5%नीम खली, 5% स्टोन डस्ट/ पोटाश, 2% भीगा हुआ चूना, 2% हल्दी पाउडर, 3% सरसों की खली, थोड़े से सूखे पत्ते।

इन सब को अच्छे से मिक्स कर ले और गमलों मे भरकर रख ले साथ ही थोड़ा सा पानी डाल दे जिससे मिटटी की गर्मी बाहर निकल जाये और सारे पोषक तत्व आपस मे मिक्स हो जाये।

तरीका- 2-

50% मिटटी, 50% गोबर की खाद, 25% रेत, थोड़े से सूखे पत्ते।

इन सब को अच्छे से मिक्स कर ले और गमलों मे भरकर रख ले साथ ही थोड़ा सा पानी डाल दे जिससे मिटटी की गर्मी बाहर निकल जाये और सारे पोषक तत्व आपस मे मिक्स हो जाये।

इस ब्लॉग मे मिटटी को कैसे तैयार किया जाये यह जाना है। अगले ब्लॉग मे जानेगे की मिटटी मे मिलाये जाने वाले समस्त पोषक तत्वों की क्या उपयोगिता है?

Comments

  1. Very useful information

    ReplyDelete
  2. आपके विचार बहुत ही सुंदर है मिट्टी की उपयोगिता को आपने बहुत ही अर्थ पूर्ण शब्दो में समझाया है क्योंकि
    "इस पृथ्वी पर मिट्टी के बिना कोई जीवन नहीं है,
    और जीवन के बिना कोई मिट्टी नहीं।"

    ReplyDelete
  3. Nice information

    ReplyDelete
  4. Very informative 👍

    ReplyDelete
  5. अच्छी जानकारी

    ReplyDelete
  6. Thank you for a very useful information. - Vinay Gupta

    ReplyDelete
  7. Quite helpful information!

    ReplyDelete
  8. Useful information

    ReplyDelete
  9. Very nice 👍

    ReplyDelete
  10. Very good information

    ReplyDelete
  11. Dr. Manila Rohatgi21 June 2023 at 20:07

    Very important tips👏👏

    ReplyDelete
  12. Really useful information

    ReplyDelete
  13. Very nice information ✌

    ReplyDelete
  14. Very useful information

    ReplyDelete
  15. Good information..... Second part kb?

    ReplyDelete
  16. काफ़ी लाभकारी सूचना

    ReplyDelete
  17. Very useful information 👌

    ReplyDelete
  18. Very useful in present time.

    ReplyDelete
  19. Dr manjeet kaur28 June 2023 at 15:51

    Very useful information ✌️👍

    ReplyDelete
  20. धन्यवाद ऐसे ही जानकारी का इतजर था

    ReplyDelete
  21. Useful information 👍👍

    ReplyDelete
  22. Useful information

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Kitchen Gardening (Part 4)

Kitchen Gardening (Part 6): Chemical Fertilizer

Kitchen Gardening (Part 5)