Posts

Showing posts from November, 2020

मानव जीवन का मूल्य

Image
मानव जीवन का मूल्य करोडों में होता है परन्तु हम उसका मूल्य अपनी दुःख और सुख के अनुसार मापते हैं और प्रत्येक व्यक्ति भी अपने जीवन की कीमत अपनी बुद्धि के अनुसार ही लगता है, जबकि उसका जीवन अनमोल होता प्रत्येक व्यक्ति सुखी तथा संतुष्ट जीवन जीना चाहता है और जब वह उस जीवन को प्राप्त नहीं कर पाता हैं तो उसे सबसे आसान तरीका यही समझ आता है कि जीवन ही समाप्त कर दिया जाये परन्तु वह यह नहीं जानता है कि जीवन समाप्त करने से सुख नहीं मिल सकता है। हमारा जीवन अनमोल होता है। अतः इसका मूल्य समझ कर ही हम अपना जीवन सुखी कर सकते हैं। कहानी एक व्यक्ति नदी किनारेआत्महत्या करने पहुंचा। पास में ही संत की कुटिया थी। संत सब देख रहे थे। वह कूदने वाला ही था कि संत ने आवाज लगाई 'ठहर'। उसने कहा रोको मत मुझे मरना ही है, जिंदगी बेकार है। यहाँ कुछ भी नहीं हैं। परमात्मा भी मुझसे रूठ गया है। सबको निहाल कर दिया है पर मुझे कुछ भी नहीं दिया है। संत ने कहा "आज रात ठहर जा चाहे तो कल मर जाना"। संत की बात मान कर वह रात भर ठहर गया। प्रातः संत उसको लेकर राजमहल पहुंचे। राजा को सारा वृतांत सुनाया। फिर उसे कान में...

सफलता का रहस्य

Image
हमारी जिंदगी में भी कई बार ऐसा ही होता है कि हम किसी कार्य को बड़े ही उत्साह से शुरु करते हैं परन्तु जैसे ही कोई हमें टोक देता है तो बिना सोचे समझे उस कार्य को अधूरा छोड़ देते हैं और नए सिरे से फिर वही कार्य करना शुरु कर देते हैं।  पुनः जैसे ही अन्य कोई हमें टोकता है हम पुनः उस काम को फिर अधूरा छोड़ देते हैं। बाद में पता चलता है कि हम अपनी सफलता के कितने पास थे तब पछतावे के सिवा कुछ नहीं बचता है। उस समय कोई हमारी मदद नहीं करता है ना ही टोकने वाला और ना ही अन्य कोई।  ऐसे व्यक्ति अपने लक्ष्य को कभी भी प्राप्त नहीं कर पाते हैं जो दूसरों के कहने पर बार बार कार्य को अधूरा छोड़ते हैं और पुनः शुरू करते हैं। इससे कार्य भी पूरा नहीं होता है और आत्मविश्वास भी समाप्त होने लगता है। यदि जीवन मे सफल होना है तो किसी के कहने से अपने लक्ष्य से ना भटकें अपनी सोच को सकारात्मक रखे, तभी आप जीवन में सफल हो सकते हैं।  यह साधारण सी कहानी हमें बहुत बड़ी सीख देती है -  एक मकड़ी ने अपने आराम से रहने के लिए एक शानदार जाला बनाना शुरु किया और सोचा कि इस जाले मे खूब मक्खी, मच्छर फसेंगे और मैं उन्हें खा ...