Posts

Showing posts from December, 2020

छोटी शुरुआत

Image
“सफलता कितनी भी बड़ी हो शुरुआत हमेशा छोटी ही होती है” एक छोटी बच्ची तट पर बैठी हुई थी। अचानक एक लहर आयी और ढेरों मछलियों को उसने तट पर ला पटका। मछलियों को तडफ़ता देख उससे रहा नहीं गया। वह एक एक मछली को उठा कर वापिस समुद्र में फेकने लगी।  तभी वहां से एक राहगीर गुजरा। बच्ची के प्रयासों को देख कर वह उसके करीब गया और बोला 'बेटी, ऐसा करने से भला क्या फर्क पड़ेगा? पूरे तट पर हज़ारों मछलियां तड़फ रही हैं।' तुम कब तक इन मछलियों को समुद्र में फेकती रहोगी।‘ एक और मछली को समुद्र में फेकतीं हुई बच्ची बोली 'अंकल, इसको तो बड़ा फर्क पड़ेगा।' इतनी छोटी शुरुआत करने से क्या होगा' राहगीर ने पुनः कहा। बच्ची ने कहा 'आप भी एक छोटी शुरुआत करें और एक मछली को समुद्र में फ़ेंक दें। तब छोटी शुरुआत बड़ी होने लगेगी।' मेरे विचार से  जब छोटे छोटे मोतिओं को एक धागे में पिरोते हैं तो वह माला बन जाती है। यह होती है एक छोटी शुरुआत।  एक छोटा सा बीज जब मिटटी में लगाया जाता है तो वह धीरे धीरे विशाल वटवृक्ष बन जाता है और हज़ारों पक्षियों को बसेरा प्रदान करता है। यह होती है एक छोटी शुरुआत। पहाड़ विशाल होता ह...

प्रतिकूलता में अवसर

Image
जीवन मे किसी कमी का होना शर्मिंदगी नहीं होती बल्कि यह एक ऐसी प्रतिभा को जन्म देती है जो किसी को भी सबसे से अलग बनाती है। कमियों को स्वीकार करके ही व्यक्तित्व को नया आयाम दिया जा सकता है और एक ऐसी खूबी को विकसित किया जा सकता है जो व्यक्तित्व को निखार देती है। फ़िल्म 'तारे जमीन पर' ईशान के अंदर की कमी को उसके शिक्षक ने बड़े ही सुन्दर तरीके से दूर करके उसे स्कूल का सबसे होनहार छात्र बना दिया था। इसी तरह फिल्म एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने लकड़ी के पैरों के द्वारा डांस की दुनियां मे अपना नाम ऊँचा किया।  जीवन मे सफल होने के लिए कमी को स्वीकार करना होगा तथा उसे दूर करने के लिए प्रयत्न भी करना होगा तभी सफलता मिल सकती है।  किसी गांव में एक किसान रहता था। वह रोज़ सुबह दूर झरने से दो घड़े में पानी लेकर आता था। वह दोनों घडो को अपने एक एक कंधे पर लटका लेता था। इसमें से एक घड़ा फूटा हुआ था। जब किसान पानी लेकर घर पहुंचता था तो उसके पास केवल डेढ घड़ा ही पानी बचता था।  सही घड़े को इस बात का घमंड था कि वो पूरा का पूरा पानी घर पहुंचाता हैऔर उसके अंदर कोई कमी नहीं है। दूसरी तरफ फूटा हुआ घड़ा इस बात से शर्...