Second Chance
"Sometimes all you need is a second chance, because time was not ready for the first one" समुद्र के किनारे एक लहर आयी और एक बच्चे की चप्पल अपने साथ बहा कर ले गयी, बच्चे ने अंगुली से रेत पर लिखा “समुद्र चोर है” उसी समुद्र के दूसरे किनारे पर कुछ मछुआरों ने बहुत सारी मछलियां पकड़ी, एक मछुआरे ने रेत पर ऊँगली से लिखा “समुद्र मेरा पालनहार है” एक युवक समुद्र मे डूब कर मर गया, उसकी माँ ने रेत पर लिखा 'समुद्र हत्यारा है’ दूसरे किनारे पर एक गरीब बूढ़ा, टेढ़ी कमर लिए रेत पर टहल रहा था, उसे एक बड़ी सीप में अनमोल मोती मिला, उसने रेत पर ऊँगली से लिखा 'समुद्र दानी है’ अचानक एक बड़ी लहर आयी और सारे लिखे को मिटा कर चली गयी। हो सकता है कि जब वो बच्चा, माँ, मछुआरा या वृद्ध व्यक्ति फिर से समुद्र किनारे जाएँ तो परिस्थितियां बदल जाएँ। अतः एक बार की परिस्तिथी के अनुसार इमेज ना बनाकर अपने आप को दूसरा मौका देना चाहिए जैसा कि समुद्र की लहरों ने किया आयी और सारे लिखे को मिटा कर चली गयी। फिर चाहे लोग कुछ भी कहें हमे अपने रिश्ते और उनके प्रति अपनी इमेज वक्त के हिसाब से तय करनी चाहिए और वैसे ही रहना ...